लाइव न्यूज़ :

असम: पिछले 24 घंटे में जापानी इंसेफेलाइटिस से 3 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा 35 पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 14:17 IST

जापानी इंसेफेलाइटिस जिसे जापानी बुखार भी कहा जाता है उसके मामले असम में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 3 लोगों की मौत हो गई है। पिछले कुछ दिनों में आसाम में जापानी बुखार से मरने वालो की संख्या अब 35 पहुंच गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में 1955 में जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया था। जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में प्रसारित नहीं होता, मच्छर के काटने से फैलता है।

गुवाहाटी : जापानी इंसेफेलाइटिस असम के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। जापानी इंसेफेलाइटिस या जापानी बुखार से पिछले कई दिनों में 35 लोगों की जान चली गई है। वहीं पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो जापानी इंसेफेलाइटिस से 3 लोगों की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मुताबिक असम में पिछले 24 घंटो में जापानी इंसेफेलाइटिस के 24 नए मामले भी सामने आए हैं। जुलाई से अब तक इस संक्रमण के 226 केस सामने आ चुके हैं। जापानी बुखार के 4 नए मामले नगावं, 4 बिसवनाथ जिला,  3 जोरहाट से और धेमाजी से 2 केस सामने आए हैं। इसके अलावा भी कई मामले पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। 

मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है जापानी बुखार

जापानी इंसेफेलाइटिस एक वायरल संक्रमण है जो मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है और फ्लेविवायरस से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके कारण बुखार,सिरदर्द, भ्रम, दौरे और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है।

यह संक्रमण सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित करता है और गर्मी के दौरान अधिक सक्रिय रूप से फैलता है। जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस डेंगू पीला बुखार और वेस्ट नाइल वायरस से संबंधित एक फ्लेविवायरस है। जापानी इंसेफेलाइटिस वायरस एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम का एक प्रमुख कारण है

अधिकांश मामलों में लक्षण नहीं दिखाई देते

अधिकांश मामलों में जेई यानी जापानी इंसेफेलाइटिस से संक्रमित लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते अगर मरीजों में लक्षण होते भी हैं तो बहुत हल्के होते हैं। संक्रमितों के मस्तिष्क में सूजन की समस्या हो सकती है।इसकी वजह से तेज सिरदर्द बुखार कंपकंपी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके साथ साथ गर्दन में अकड़न भी होती है कभी-कभी संक्रमित व्यक्ति के कोमा में जाने की भी आशंका होती है।

भारत में 1955 में जापानी इंसेफेलाइटिस का पहला मामला सामने आया था। देश के विभिन्न हिस्सों में इसका प्रकोप है परन्तु असम,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखण्ड में इसका प्रभाव ज्यादा है ।

टॅग्स :असमGuwahatiNational Health Mission
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम