लाइव न्यूज़ :

असम: राज्यपाल जगदीश मुखी ने लांच किया 'बोडोलैंड सुपर 50 मिशन', जानें स्टूडेंट्स को क्या होगा फायदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 16, 2022 11:49 IST

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बोडोलैंड सुपर 50 मिशन लांच किया। ये मिशन बोडो युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए बीटीआर प्रमुख प्रमोद बोरो की एक पहल है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बोडोलैंड सुपर 50 मिशन लांच कर दिया हैये मिशन बोडो युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए बीटीआर प्रमुख प्रमोद बोरो की एक पहल है

गुवाहाटी:असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने मंगलवार को बोडोलैंड सुपर 50 मिशन लांच किया। बता दें कि ये मिशन बोडो युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए बीटीआर प्रमुख प्रमोद बोरो की एक पहल है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (BTR) प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन का उद्देश्य असम के पांच बोडो बहुल जिलों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के जीवन को बदलना है। 

यह पहल बिहार में आनंद कुमार के सुपर 30, ऑयल इंडिया सुपर 30, ओएनजीसी सुपर 30 और तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेजिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसाइटी (TSWREIS) जैसी ही है, जिसमें स्टूडेंट्स के जीवन को पढ़ाई के माध्यम से बदलने की कोशिश की जाती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने बोडोलैंड सुपर 50 मिशन को एक समारोह में लांच करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर हमें बोडोलैंड के विकास के बारे में सोचना है, तो हमें आत्मनिर्भर होना होगा।" वहीं, बीटीआर प्रमुख प्रमोद बोरो ने राज्यपाल को इसका दौरा करने और कार्यक्रम शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।

बताते चलें कि बोडोलैंड सुपर 50 मिशन बीटीआर के उन स्टूडेंट्स को 11 महीने का उच्च गुणवत्ता वाला मुफ्त आवासीय कोचिंग और परामर्श कार्यक्रम प्रदान करने की भी योजना बना रहा है जो आईआईटी, एनआईटी और शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक हैं। जानकारी के अनुअर, हर साल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 50 उम्मीदवारों (बक्सा, चिरांग, कोकराझार, तामुलपुर और उदलगुरी के प्रत्येक जिले से 10 उम्मीदवार) को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मालूम हो, बीटीआर असम के बोडो बहुल क्षेत्रों के लिए संविधान की छठी अनुसूची के तहत बनाई गई एक निर्वाचित स्वायत्त निकाय है। 

टॅग्स :असमसुपर 30
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?