लाइव न्यूज़ :

असम सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाकर 70 वर्ष की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2022 07:50 IST

सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2022-23 के लिए नि:शुल्क औषधि एवं उपभोज्य योजना के क्रियान्वयन के लिए 136.8 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का भी निर्णय लिया है...

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 5 साल और बढ़ा दी गई है। सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल थी जो अब 70 साल कर दी गई है। इस कदम का उद्देश्य, शैक्षणिक और चिकित्सकीय सेवा के लिए अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाना है।

गुवाहाटीः असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 साल से बढ़ाकर 70 साल करने का निर्णय लिया। सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री पीजूष हजारिका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस कदम का उद्देश्य, शैक्षणिक और चिकित्सकीय सेवा के लिए अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद ने वर्ष 2022-23 के लिए नि:शुल्क औषधि एवं उपभोज्य योजना के क्रियान्वयन के लिए 136.8 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का भी निर्णय लिया, जिससे सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में नि:शुल्क आवश्यक दवाओं, शल्य चिकित्सा, कीटाणुनाशक, रसायनों और उपभोग्य सामग्रियों की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

हजारिका ने कहा कि इसने हिंदुस्तान पेपर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के 66 पूर्व कर्मचारियों को रिक्त ग्रेड- III और -IV पदों पर एक विशेष भर्ती अभियान के माध्यम से ऊपरी आयु सीमा में छूट के साथ फिर से नियुक्त करने के निर्णय को भी मंजूरी दी। 

टॅग्स :असमMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया