लाइव न्यूज़ :

असम सरकार ने बोडोलैंड मुठभेड़ मामले की जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: September 21, 2021 21:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 सितंबर असम सरकार ने मंगलवार को युनाइटेड लिबरेशन ऑफ बोडोलैंड (यूएलबी) के दो उग्रवादियों के पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने की घटना के जांच के आदेश दिये हैं । इससे एक दिन पहले बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया था जिससे जन जीवन असामान्य हो गया ।

असम सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लोअर असम के संभागीय आयुक्त जयंत नारलीकर को 18 सितंबर को प्रदेश के कोकराझार जिले के उल्टापानी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध यूएलबी उग्रवादियों के मारे जाने की परिस्थितियों की जांच करने का आदेश दिया गया है।

इसके अनुसार नारलीकर को 15 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा गया है ।

बोडोलैंड के दो संदिग्ध उग्रवादियों की मौत के बाद बीटीआर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ और 12 घंटे के बंद का आह्वान किया गया ।

ऑल बोडो पीपुल्स की ओर से सोमवार को बुलाये गये इस बंद के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर