लाइव न्यूज़ :

शहीदों के सम्मान में असम सरकार की बड़ी घोषणा, परिवार को मिलेंगे 50 लाख रुपये और एक सरकारी नौकरी

By रुस्तम राणा | Updated: April 23, 2022 16:29 IST

हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा करते हुए कहा, देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को अब 20 लाख के बदले 50 लाख रुपये दिए जाएंगे और उनके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देजान गंवाने वाले सैनिकों को अब 20 लाख के बदले 50 लाख रुपये दिए जाएंगे उनके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगीअसम सीएम ने पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए भी की घोषणाएं

गुवाहाटी: 1971 युद्ध के दिग्गजों के सम्मान समारोह में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वतन पर मिटने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा करते हुए कहा, देश के लिए जान गंवाने वाले सैनिकों को अब 20 लाख के बदले 50 लाख रुपये दिए जाएंगे और उनके परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

सीएम ने पूर्व सैनिकों के परिवारों के लिए भी की घोषणाएं

पूर्व सैनिकों को लेकर घोषणा करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हमारी सरकार ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कई फैसले लिए हैं। मेडिकल कॉलेजों में उनके बच्चों के लिए आरक्षण बढ़ा दिया गया है। ग्रुप सी और ग्रुप डी में 2 प्रतिशत आरक्षण का दिया जाएगा। 

1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान किया गया कार्यक्रम

असम सरकार ने यह समारोह वर्ष 1971 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में आयोजित किया है। इन शहीदों ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में हिस्सा लिया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके कैबिनेट के सहयोगी और शीर्ष अधिकारी भी इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। 

गौरतलब है कि यह युद्ध पाकिस्तान और भारत के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे। पूर्वी पाकिस्तान आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। इस युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। 

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा1971 युद्ध
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?