लाइव न्यूज़ :

Assam Floods: असम में आई भयंकर बाढ़ से 54 लाख लोग प्रभावित, आज 12 लोगों की हुई मौत के साथ संख्या पहुंची 101

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2022 16:54 IST

असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 54.5 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं और 12 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने कहा कि मई के मध्य से बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या अब 101 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबाढ़ के कारण 36 जिलों में से 32 जिलों में भूमि का बड़ा हिस्सा जलमग्न बाढ़ की स्थिति गंभीर, 54.5 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी: असम में आई भयंकर बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। खबर लिखे जाने तक बाढ़ के कारण गुरुवार को 12 मौतों का आंकड़ा दर्ज हुआ है। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि असम में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 54.5 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित हैं और 12 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने कहा कि मई के मध्य से बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या अब 101 हो गई है।

अधिकांश प्रभावित जिलों में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियां अपनी सहायक नदियों के साथ उफान पर हैं और राज्य के कुल 36 जिलों में से 32 जिलों में भूमि का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। हालांकि कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी कम हुआ है। बुलेटिन के अनुसार, दिन के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों द्वारा राज्य भर में 276 नावों की मदद से कुल 3,658 लोगों को निकाला गया।

एक अधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ ने असम के 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में 14,500 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ की पहली बटालियन आपदा प्रतिक्रिया बल ने प्रभावित जिलों में बचाव अभियान शुरू किया और भारी बाढ़ वाले जिलों में 70 से अधिक नावों और 400 जवानों को तैनात किया है।

सहायक कमांडेंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 207 कर्मियों वाली अन्य बटालियनों की आठ अतिरिक्त टीमों को मंगलवार से सिलचर भेजा गया है। एनडीआरएफ द्वारा कामरूप, कामरूप ग्रामीण, बोंगाईगांव, बारपेटा, बजली, होजई, नलबाड़ी, दरंग, तामूलपुर, नगांव, उदलगुरी और कछार में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

लगातार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ ने 112 राजस्व मंडलों और 4941 गांवों को प्रभावित किया है, जिससे 2,71,125 लोगों को 845 राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

टॅग्स :असमबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर