लाइव न्यूज़ :

Assam Flood: असम में खतरनाक होता जा रहा बाढ़ का संकट, दो और मौत, चार लाख से अधिक लोग प्रभावित

By गुणातीत ओझा | Updated: June 28, 2020 05:41 IST

असम में बाढ़ का संकट बढ़ता जा रहा है। बाढ़ का पानी राज्य के 16 जिलों में प्रवेश कर चुका है। राज्य में बाढ़ से 4.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि इसमें दो और व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बाढ़ का संकट बढ़ता जा रहा है। बाढ़ का पानी राज्य के 16 जिलों में प्रवेश कर चुका है।राज्य में बाढ़ से 4.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि इसमें दो और व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

गुवाहाटी।असम में शनिवार को बाढ़ के बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में इसमें दो और लोगों की मौत हुई है। वहीं, बागजान में क्षतिग्रस्त गैस कुएं में आग बुझाने के सारे कार्य स्थगित कर दिये गये हैं क्योंकि वहां बाढ़ का पानी घुस गया है। अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ का पानी राज्य के 21 जिलों में प्रवेश कर चुका है, जिससे 4.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तिनसुकिया जिले में बागजान स्थित कुआं संख्या पांच से पिछले 32 दिनों से लगातार गैस का अनियंत्रित रिसाव हो रहा है। कुएं में 27 मई को एक विस्फोट होने के बाद आग लग गई थी और इसमें ऑयल इंडिया लिमिटेड के दो कर्मी मारे गये थे।

बाढ़ में अब तक 16 लोगों की जा चुकी है जान

कंपनी ने बताया कि बागजान में और इसके आसपास की सभी नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। डांगोरी नदी उफान पर है और आग बुझाने के लिये कुएं के ऊपर लगाया गया पंप उसके पानी में डूब गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, गोवालपारा जिले के बालिजाना और मटिया में बाढ़ के पानी के कारण दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। राज्य में धेमाजी सार्वधिक प्रभावित जिला है और इसके बाद तिनसुकिया, नलबाड़ी जिला भी बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

पानी में डूबा डिब्रूगढ़ शहर

एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुड़ी, दरंग, बक्सा, नलबाड़ी, चिरांग, गोवालपारा, कामरूप, कोकराझार, बारपेटा, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया समेत अन्य जिलों में बाढ़ के कारण 4.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन के मुताबिक, प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान तीन जिले में 261 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। एएसडीएमए ने कहा कि बारिश जारी रहने के कारण डिब्रूगढ़ शहर पिछले चार दिन से पानी में डूबा हुआ है। बाढ़ के कारण 37,313.46 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। एएसडीएमए ने कहा कि जिला विभागों ने 10 जिलों में 132 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 19,496 लोग रहे रहे हैं।

टॅग्स :बाढ़असमडिब्रूगढ़मानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?