लाइव न्यूज़ :

असम : वनकर्मियों और तस्करों के बीच गोलीबारी में मादा हाथी की मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:07 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान में वन विभाग के कर्मियों और लकड़ी के संदिग्ध तस्करों के बीच हुई गोलीबारी में एक हथिनी की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक खुफिया सूचना के मद्देनजर असम के डिब्रूगढ़ वन मंडल के जयपोर रेंज में हुकानजुरी और कथलगुरी बीट के वनकर्मी पार्क के बसबनला इलाके में रात्रि गश्त पर निकले थे। गश्त के दौरान उन्होंने पेड़ों की अवैध कटाई में व्यस्त लकड़ी के तस्करों के एक समूह को देखा। वनकर्मियों को देखने पर तस्करों ने तुरंत गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई और कुछ देर बाद तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गश्त लगाने वाले वनकर्मियों के दल ने अगले दिन उस स्थल का दौरा किया, जहां यह गोलीबारी हुई थी। उन्हें वहां करीब 18 साल की एक हथिनी मृत पड़ी हुई मिली। इसके अलावा वनकर्मियों की टीम ने वहां से कटे हुए पेड़ों के टुकड़े भी बरामद किए।

वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ परिस्थिति जन्य साक्ष्य इस बात की ओर इशारा करते हैं कि हथिनी का इस्तेमाल तस्करों द्वारा लकड़ी के लट्ठों को खींचने के लिए किया गया था।’’

हथिनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसे तीन गोलियां लगीं थीं। अधिकारी के मुताबिक जयपोर थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर