लाइव न्यूज़ :

असम ने कोविड-19 पर रोक के लिए लागू पाबंदियां 15 जून तक बढ़ायीं

By भाषा | Updated: June 5, 2021 01:07 IST

Open in App

गुवाहाटी/अगरतला, चार जून असम सरकार ने कोविड-19 के प्रसार पर नियंत्रण पाने के लिए लगायी गई पाबंदियां 15 जून तक के लिए बढ़ा दी हैं। हालांकि कर्फ्यू में छूट एक घंटे के लिए बढ़ा दी है। त्रिपुरा में कर्फ्य 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

असम के मुख्य सचिव जिश्नु बरुआ ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष की क्षमता से पाबंदियों को आगे बढ़ाने संबंधी आदेश जारी किया। यह पाबंदियां शनिवार सुबह पांच बजे समाप्त होने वाली थी।

पहले कर्फ़्यू दोपहर 12 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहता था, जिसमें एक एक घंटे की छूट दी गई है। यह अब दोपहर एक बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक हो गया है। इस अवधि में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

सभी दुकानें और कारोबारी प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे के बाद बंद रहेंगे। सभी अंतर-जिला परिवहन सेवा और एक ज़िले से दूसरे ज़िले में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लागू रहेगा। असम में अब तक कोविड-19 के 4,28,913 मामले सामने आ चुके हैं और 3577 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं त्रिपुरा सरकार ने अगरतला और सभी शहरी इलाकों में दोपहर से लेकर सुबह पांच बजे तक के कर्फ़्यू को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। ये पाबंदी छह जून को खत्म होने वाली थी। वहीं ग्रामीण इलाकों में शाम छह बजे से सुबह पाँच तक लगने वाला कर्फ़्यू भी जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर