लाइव न्यूज़ :

असम: कांग्रेस सांसद ने हिमंत सरकार के सौ दिन की विफलताएं गिनाई

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:06 IST

Open in App

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा ने असम में कथित तौर पर टीकाकरण की धीमी रफ्तार और गोहत्या निषेध कानून लाकर लंबे समय से चली आ रही सामाजिक सद्भाव को “खतरे में डालने” को लेकर हिमंत बिस्व सरमा नीत सरकार की आलोचना की है। असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सौ दिन के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए बोरा ने यह भी कहा कि नई सरकार आने के बाद से अंतरराज्यीय सीमा विवाद बढ़े हैं और सरकार महिलाओं के सूक्ष्म वित्त ऋण माफ करने के वादे से भी पीछे हटी है। कांग्रेस नेता ने एक बयान में कहा कि सरमा की सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के बड़े-बड़े दावे किये थे लेकिन वास्तव में दिखाने के लिए उसके पास कोई उपलब्धि नहीं है। बोरा ने कहा कि असम की 3.35 करोड़ जनसंख्या में से अब तक केवल 20 लाख को ही टीके की दोनों खुराक दी गई है, जबकि 1.28 करोड़ लोगों को केवल पहली खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि 18 साल के ऊपर के 1.07 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक भी नहीं दी गई जो चिंताजनक है। असम प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष बोरा ने कहा कि पशु संरक्षण विधेयक 2021 के कारण असम में हिंदू, ईसाई और मुस्लिमों के बीच लंबे समय से कायम शांति और सद्भावना खतरे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"