लाइव न्यूज़ :

Assam Coal Mine: कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2025 10:27 IST

Assam Coal Mine: मृतक की पहचान दीमा हसाओ के कलामाटी के एक गांव के निवासी 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है।

Open in App

Assam Coal Mine: असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे एक और मजदूर का शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया था।

दोनों मजदूर उन नौ मजदूरों में शामिल थे जो सोमवार को उमरंगसो स्थित खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे। अधिकारी ने बताया, "बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ और फंसे हुए मजदूरों की तलाश के छठे दिन एक और शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान दीमा हसाओ के कलामाटी के एक गांव के निवासी 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है। नेपाल के रहने वाले एक मजदूर का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है।"

अधिकारी ने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और कोल इंडिया द्वारा लाई गई विशेष मशीनों से 340 फुट गहरी खदान से पानी निकालने का काम किया जा रहा है। 

टॅग्स :असमकोयला की खदानCoal Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?