लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निपटने के लिए अरुणाचल, नीपको के साथ समन्वय पर जोर दिया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 21:14 IST

Open in App

लखीमपुर/गुवाहाटी, 21 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य के उत्तरी भागों में बाढ़ से होने वाले नुकसान को काबू करने के लिए अरुणाचल प्रदेश और नीपको के साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लखीमपुर और धेमाजी जिले का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ से निपटने को लेकर की गयी तैयारियों की समीक्षा की और पुनर्वास उपायों में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सरमा ने लखीमपुर में संवाददाताओं से कहा, '' मैंने पूर्वोत्तर विद्युत ऊर्जा निगम (नीपको) के अधिकारियों से बात करके उन्हें लोगों की समस्याओं को दूर करने को कहा है। साथ ही लखीमपुर जिले के लोगों और रंगनाडी नदी के आसपास रहने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करने पड़े, इसको लेकर भी निर्देश दिए हैं।''

उन्होंने कहा, '' नीपको के पास बांध से छोड़े जाने वाले पानी को नियंत्रित करने के लिए पांच स्विच हैं। जब ये स्विच ठीक काम कर रहे होते हैं तो पानी को चरणबद्ध तरीके से छोड़ा जा सकता है। हालांकि, समस्या तब आती है जब कोई भी स्विच काम करना बंद कर देता है।''

उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश के रंगनाडी पनबिजली संयंत्र से नीपको द्वारा हर साल अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण असम के उत्तरी भागों में बाढ़ आ जाती है, जिससे सबसे अधिक लखीमपुर और धेमाजी जिले प्रभावित होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो