लाइव न्यूज़ :

सीएबी को लेकर जारी विरोध पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल की लोगों से अपील, 'भ्रमित मत होइए'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 12, 2019 14:42 IST

Sarbananda Sonowal: असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने नागरिकता संशोधन बिल को लेकर जारी विरोध के बीच लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

Open in App
ठळक मुद्देअसम के सीएम सोनोवाल ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपीलसोनोवाल ने कहा कि असम के लोगों को सीएबी से डरने की जरूरत नहीं है

सीएबी को लेकर जारी विरोध पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल की लोगों से अपील, 'भ्रमित मत होइए'

असम में नागरिकता (संशोधन) बिल 2019, को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

एएनआई के मुताबिक, सोनोवाल ने साथ ही लोगों से इस बिल को लेकर 'भ्रमित' न होने की भी अपील की। 

सीएम सोनोवाल की अपील, 'सीएबी को लेकर न हों भ्रमित' सोनोवाल ने कहा कि कैब एक राष्ट्रीय स्तर का बिल है और असम के लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं लोगों से शांति बनाए रखने और भ्रमित न होने की अपील करता हूं।'

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सीएबी को लेकर असम में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच असम के लोगों को आश्वासन दिलाया कि उनके अधिकार, विशेष पहचान और खूबसूरत संस्कृति को कोई भी छीन नहीं सकता है।  

असम में कई जिलों में लगा कर्फ्यू, 10 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक

बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता संशोधन बिल के पास होने के बाद जारी जोरदार विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए असम के सबसे बड़े शहरों गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

प्रशासन ने साथ ही राज्य के दस जिलों में बुधवार शाम 7 बजे से 24 घंटों के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है। इन जिलों में लखीमपुर, तिनसुकिया, धीमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव, सिवासागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप शामिल हैं। 

भारतीय सेना के अधिकारियों के मुताबिक, असम में सेना की पांच टुकड़ियां जबकि त्रिपुरा में असम राइफल्स की तीन टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

नागरिकता संशोधन बिल सोमवार को लोकसभा में पास होने के बाद बुधवार को राज्यसभा में भी पास हो गया। कुल 125 सदस्यों ने इस बिल के पक्ष में और 105 सांसदों ने बिल के खिलाफ वोटिंग की की। 

इस बिल में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले छह धर्मों हिंदू, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019असमसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos