लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री ने विकास का खाका तैयार करने के लिए उपायुक्तों के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:13 IST

Open in App

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सभी 34 जिलों के उपायुक्तों के साथ एक सम्मेलन में राज्य के विकास के लिए खाका तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया। सरमा ने कार्बी आंगलोंग जिले में दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘दीफू में इन दो दिनों में हम चर्चा करेंगे कि राज्य में त्वरित विकास कैसे हासिल किया जाए। कई मंत्री, विधायक और प्रमुख वरिष्ठ अधिकारी यहां मेरे साथ हैं।’’ उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन और राज्य के लिए विकास का खाका तैयार करने संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ अलग-अलग और संयुक्त रूप से हर छह महीने में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। ये सम्मेलन गुवाहाटी के बाहर आयोजित किए जाएंगे। दीफू में पत्रकारों से सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला प्रशासन के साथ करीबी संपर्क रखने का फैसला किया है और इस कवायद के तहत, पहले काजीरंगा में पुलिस अधीक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया गया था और अब दीफू में उपायुक्तों के साथ बैठक हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?