लाइव न्यूज़ :

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की जेड' श्रेणी से बढ़ाकर 'जेड प्लस' की गई सुरक्षा, 50 से अधिक कमांडो रहेंगे साथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 12:33 IST

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हिमंत सरमा  को अभी तक पूर्वोत्तर राज्यों में यात्रा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा इकाई द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने सरमा को अखिल भारतीय आधार पर 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। जब भी वह देश के भीतर कहीं भी यात्रा करते हैं, तो 50 से अधिक कमांडो असम के मुख्यमंत्री के साथ होंगे।सरमा को 2017 में सीआरपीएफ का 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवच दिया गया था।

नयी दिल्लीः केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड-प्लस श्रेणी में कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि हिमंत सरमा  को अभी तक पूर्वोत्तर राज्यों में यात्रा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा इकाई द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में सुरक्षा संबंधी समीक्षा के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ को भारत में यात्रा के दौरान सरमा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड-प्लस श्रेणी की करने का निर्देश दिया है।  सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ से सरमा को अखिल भारतीय आधार पर 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है।

'जेड प्लस' श्रेणी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, जब भी वह देश के भीतर कहीं भी यात्रा करते हैं, तो 50 से अधिक कमांडो असम के मुख्यमंत्री के साथ होंगे। सरमा को 2017 में सीआरपीएफ का 'जेड' श्रेणी का सुरक्षा कवच दिया गया था। इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था के तहत सरमा को राज्य में 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही थी।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर