लाइव न्यूज़ :

असम: HSLC पेपर लीक मामले में सीआईडी ने दायर की चार्जशीट, 10 शिक्षकों समेत 41 आरोपियों के नाम शामिल

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2023 16:53 IST

बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) ने 13 मार्च को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के सामान्य विज्ञान का एक प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दर्ज कराया था।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस की सीआईडी ​​ने बुधवार को 41 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कीइसमें 10 शिक्षक और 24 छात्र शामिल थे10वीं की परीक्षा के सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र लीक हुए थे

गुवाहाटी: असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने प्रश्न पत्र लीक मामले में चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में 10 शिक्षकों समेत 41 आरोपियों के नाम दायर किए गए हैं।

कक्षा 10वीं के एचएसएलसी परीक्षा 2023 के सामान्य विज्ञान विषय के पेपर लीक मामले में सीआईडी ने ये कार्रवाई की है। गौरतलब है कि सीआईडी ने 10 शिक्षकों, 24 छात्रों, 2 परिचारकों और 5 बिचौलियों सहित 41 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है।

इस चार्जशीट में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120B/420/409/218/201 और IT अधिनियम की धारा 66B के तहत दायर की गई है। 

बुधवार को पुलिस की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत, कामरूप के समक्ष 86 दस्तावेजों, 128 गवाहों के बयान और 48 भौतिक वस्तुओं के साथ एचएसएलसी परीक्षा, 2023 के सामान्य विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को लीक करने और प्रसारित करने की साजिश में शामिल होने के आरोप में आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि सीआईडी ​​पीएस केस नं. 03/2023 यू/एस 120बी/420/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) द्वारा HSLC परीक्षा के सामान्य विज्ञान प्रश्न पत्र के लीक होने से संबंधित एक शिकायत के आधार पर इस वर्ष 13 मार्च को IPC की 66B IT अधिनियम जोड़ी गई धारा 409/201/218 दर्ज की गई थी। 

मालूम हो कि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) ने 13 मार्च को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के सामान्य विज्ञान का एक प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला दर्ज कराया था। 13 मार्च को होने वाली सामान्य विज्ञान की परीक्षा को तत्काल रद्द कर पुनर्निर्धारित किया गया।

इसके बाद मामले की जांच की गई तो सीआईडी ​​ने अपनी जांच में पाया है कि लखीमपुर जिले के लोहित खबोली उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक और केंद्र प्रभारी प्रणव कुमार दत्ता ने उसी जिले के दफलकटा जनजाति उच्च विद्यालय के शिक्षक कुमुद रजखोवा के साथ मिलीभगत कर रची थी।

सीआईडी ​​के पुलिस अधीक्षक पी गोस्वामी ने एक प्रेस बयान में कहा कि प्रणब कुमार दत्ता के आवास पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, 2023 के सामान्य विज्ञान के प्रश्नपत्र के आधे जले हुए टुकड़े और राख को फोरेंसिक के लिए भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि फोरेंसिक की राय है कि बरामद आधे जले हुए टुकड़े सामान्य विज्ञान के मूल प्रश्न पत्र के साथ समानता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान दत्ता ने खुलासा किया, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2023 के सामान्य विज्ञान के प्रश्न पत्र के एमसीक्यू भाग के हस्तलिखित उत्तरों वाली शीट को उनके किराए के घर से जब्त कर लिया गया था और गवाहों की उपस्थिति में उनके द्वारा दिखाया गया था।

गोस्वामी ने कहा, "जब्त की गई इस शीट पर लिखावट दत्ता से मेल खाती है, जैसा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, गुवाहाटी के हैंडराइटिंग विशेषज्ञ की राय है। जब्त की गई पेपर की शीट सामान्य विज्ञान के मूल प्रश्न पत्र से भी मेल खाती है, जिसे एसईबीए ने रद्द कर दिया था।"

टॅग्स :असमexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया