लाइव न्यूज़ :

असम में भर्ती घोटाले में फंसी बीजेपी सांसद आरपी शर्मा की बेटी, हुई गिरफ़्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2018 11:55 IST

असम में नौकरी के लिए नक़दी घोटाले का मामला हाल ही में सामने आया था। घोटाले में बीजेपी के तेजपुर से सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा समेत 19 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

तेजपुर, 18 जुलाई: असम में नौकरी के लिए नक़दी घोटाले का मामला हाल ही में सामने आया था। घोटाले में बीजेपी के तेजपुर से सांसद आरपी शर्मा की बेटी पल्लवी शर्मा समेत 19 सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार 2016 में इन लोगों नेअसम लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी थी, इसकी जांच के दौरान उनकी लिखावट परीक्षा की कॉपियों की लिखावट से अलग मिली थी। 

कहा जा रहा है अब  इस मामले में सांसद की बेटी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घोटाले की जांच कर रही डिब्रूगढ़ पुलिस ने शक के दायरे में आए सभी अधिकारियों को लिखावट की जांच के लिए बुलाया था और सभी से लिखावाया था। जिसमें सच सामने आया है। वहीं, इससे पहले भी कॉपियों की फॉरेंसिक जांच में गड़बड़ियां पाई गई थीं। 

इसमें वर्ष 2016 बैच के लोक सेवा आयोग के 19 अधिकारियों शामिल थे, जिन्हें बुलाया गया था। जिसमें जांच में 19 लोगों की लिखावट अलग पाई गई थी। वहीं, पुलिस इस घोटाले के सिलसिले में असम लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश पाल व तीन अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 इसके साथ ही इसी साल 21 जून को 13 अन्य सरकारी अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं इसी जांच में बुधवार को पल्लवी की गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में सासंद से भी पूछताछ कर सकती है। 

टॅग्स :आसारामभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

भारतHaryana Polls 2024: भाजपा ने मुख्यमंत्री और सात अन्य के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागियों को किया निष्कासित, देखें लिस्ट

भारतब्लॉग: एक राष्ट्र, एक चुनाव की संकल्पना पर आगे बढ़ना जरूरी

भारतहरियाणा का हो रहा परिवर्तन: कैसे भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार को खत्म किया और योग्यता को दिया बढ़ावा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम