लाइव न्यूज़ :

असम मंत्रिमंडल ने पुलिस आयोग गठित करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 23:14 IST

Open in App

गुवाहाटी, 28 जुलाई असम मंत्रिमंडल ने बुधवार को पुलिस आयोग गठित करने का फैसला किया जो पुलिस प्रणाली में सुधार, उनकी गतिविधियों और तैनाती संबंधी विषयों पर अनुशंसा करेगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला किया गया कि आयोग की अध्यक्षता संयुक्त रूप से तीन महीने तक आईएएस अधिकारी हिमांग्शु शेखर दास और पूर्व पुलिस महानिदेशक पीवी सुमंत करेंगे और मुख्य सचिव से समन्वय करेंगे।

सरकार के प्रवक्ता और जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को बताया कि सरकार ने इससे पहले एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था, जिसके तहत एक सितंबर से असम पुलिस में 15 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार ने असम पुलिस की पांच नयी बटालियन स्थापित करने का भी फैसला किया है जिनमें 6270 युवाओं की भर्ती की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई