लाइव न्यूज़ :

असम मंत्रिमंडल ने बाढ़ क्षति आकलन के सरलीकरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:36 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ जून एक बड़े प्रशासनिक सुधार के तहत असम मंत्रिमंडल ने मंगलवार को बाढ़ क्षति आकलन और बुनियादी ढांचे की मरम्मत के सरलीकरण को मंजूरी देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्तों को एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक की समय सीमा के भीतर बाढ़ मूल्यांकन और बुनियादी ढांचे की मरम्मत के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत करने का निर्णय लिया।

मंत्री पीजूष हजारिका ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि कैबिनेट ने मौजूदा विधानसभा का पहला बजट सत्र 12 जुलाई से कराने की भी सिफारिश की है।

मंत्रिमंडल ने वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली पर बटद्रव थान सांस्कृतिक एवं पर्यटन परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए 35 बीघा अतिरिक्त भूमि प्रबंधन समिति को सौंपने का भी निर्णय लिया।

हजारिका ने कहा कि सांस्कृतिक मामलों के मंत्री बिमल बोरा हर महीने परियोजना स्थल का दौरा करेंगे और परियोजना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

दरांग के सिपाझार के गोरुखुटी में 77,000 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से विधायक पद्मा हजारिका की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।

सांसद दिलीप सैकिया, विधायक मृणाल सैकिया और परमानंद राजबंशी समिति के अन्य सदस्य होंगे, जबकि कृषि विभाग के सचिव और निदेशक विनोद शेषन सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

हजारिका ने कहा कि यह कार्य अगले साल 31 मार्च तक प्रायोगिक तौर पर जारी रहेगा और मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

मंत्रिमंडल ने असम रत्न पुरस्कार की स्थापना करने का भी निर्णय लिया, जिसे समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एक व्यक्ति को हर साल दिया जाएगा और इसके लिए पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि इस वर्ष से प्रख्यात साहित्यकार होमेन बोरगोहेन के नाम पर सात दिसम्बर को उनके जन्मदिवस पर साहित्यिक पेंशन प्रदान की जाएगी। बोरगोहेन का हाल ही में निधन हो गया था।

मंत्रिमंडल ने यह भी निर्णय लिया कि सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बारदोलोई की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब