लाइव न्यूज़ :

Assam Board Class 12 Results: 12वीं के नतीजे जारी, शीर्ष पर रहा बक्सा जिला, शिक्षा मंत्री ने भी दी बधाई

By आकाश चौरसिया | Updated: May 9, 2024 12:11 IST

Assam Board Class 12 Results OUT: असम बोर्ड की परीक्षा में 97.44 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि बक्सा जिला राज्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम बोर्ड के रिजल्ट जारीअसम का बक्सा जिले के बच्चों ने किया टॉपरिजल्ट के बाद खुद शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

Assam Board Class 12 Results OUT: कक्षा 12वीं के नतीजे सामने आ गए हैं और अब सभी छात्र अपने परिणाम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) की आधिकारिक वेबसाइटों, resultassam.nic.in और ahsec.assam.gov.in पर देख सकते हैं।  आर्ट्स स्ट्रीम में उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.24 रहा, जबकि विज्ञान में 90.29 फीसदी, वाणिज्य में 88.28 प्रतिशत और वोकेशनल में 85.78 प्रतिशत रहा।

इसके साथ असम बोर्ड की परीक्षा में 97.44 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, जबकि बक्सा जिला राज्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा है।

दूसरी तरफ राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने अव्वल आए हुए छात्रों को बधाइयां दीं। इसमें उन्होंने बताया कि आर्ट्स में 88.24 फीसदी बच्चे पास हुए, विज्ञान में 90.29 फीसद, कॉमर्स में 88.28 प्रतिशत और वोकेशनल में 85.78 फीसदी छात्र पास होने में सफल रहें। 

शिक्षा मंत्री ने कहा इस बार की परीक्षा में 273908 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, 242794 छात्र पास हुए हैं। हालांकि, पिछले साल यानी 2023 में नतीजे 6 जून को घोषित किए गए थे।

कक्षा 12वीं के नतीजे और परीक्षा को एएचएसईसी नियंत्रित करता है, जिसने बताया कि 13 मार्च, 2024 से परीक्षा शुरू हुई थी। परीक्षा में 139,486 लड़के और 142,732 लड़कियों ने परीक्षा दी। जबकि कुल 280,216 छात्रों ने एग्जाम दिया।

आर्ट्स स्ट्रीम से 206,467 से अधिक छात्र, विज्ञान से 54,287 और वाणिज्य से 17,582 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल उम्मीदवारों की संख्या बनाई। नतीजों पर किसी भी तरह की परेशानी या दिक्कत सामन आती है, तो आप अपना फोटोकॉपी या रिचेक के लिए itahsec@gmail.com ईमेल भेज सकते हैं। 

टॅग्स :असमआसाम 10th रिजल्टआसाम 12 वी निकालGuwahati
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?