लाइव न्यूज़ :

मदरसों में बुरे तत्वों से कोई सहानुभूति नहीं, सरकार जहां भी मिले उन्हें गोली मार दे, असम में मदरसा विवाद में एआईयूडीएफ प्रमुख का आया बयान

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2022 14:36 IST

बीते दिनों असम पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुस्तफा उर्फ ​​मुफ्ती मुस्तफा भी शामिल था। मुस्तफा मदरसा संचालक था। प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त को बुलडोजर चला दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे बीते दिनों असम पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।प्रशासन ने मोइराबारी इलाके में स्थित मुस्तफा के मदरसे पर 4 अगस्त को बुलडोजर चला दिया था

असम सरकार ने इस्लामिक कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले दिनों असम के मोरीगांव जिले में आतंकी मुस्तफा उर्फ मुफ्ती मुस्तफा द्वारा संचालित जमीउल हुदा मदरसा ढहा दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि राज्य में 800 सरकारी मदरसों को बंद किया जा चुका है। 

इस बीच एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल का बयान सामने आया है। बदरुद्दीन ने कहा है कि उनकी बुरे तत्वों से कोई सहानुभूति नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें जहां भी मिले गोली मार दे। बकौल बदरुद्दीन- हमें उनसे (मदरसों में बुरे तत्व) कोई सहानुभूति नहीं है। सरकार उन्हें जहां भी मिले उन्हें गोली मार देनी चाहिए।

एआईयूडीएफ प्रमुख ने कहा कि यदि मदरसों में 1-2 खराब शिक्षक पाए जाते हैं, तो सरकार को हिरासत में लेना चाहिए और जांच पूरी होने के बाद उन्हें उठा लेना चाहिए, वे जो चाहें करें। लेकिन अगर उनके कारण पूरे मुस्लिम समुदाय को जिहादी कहा जाता है... यह जिहाद नहीं है, यह आतंकवाद है। सरकार को उन्हें रोकना है, उन्हें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए। और अपनी खुफिया जानकारी को मजबूत करना चाहिए।

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवव्रत सैकिया ने एआईयूडीएफ की जांच की बात कही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि इस मामले से संबंध रखने वाला कोई भी व्यक्ति जांच के दायरे से बाहर नहीं होना चाहिए। असम में हाल की जिहादी गतिविधियों और AIUDF से कथित संबंधों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने असम सीएम का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने भी पिछले साल आरोप लगाया था कि एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल एक विदेशी कट्टरपंथी संगठन के फंड से पार्टी चला रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों असम पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इसमें मुस्तफा उर्फ ​​मुफ्ती मुस्तफा भी शामिल था। मुस्तफा मदरसा संचालक था। प्रशासन ने इस पर कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त को बुलडोजर चला दिया। मोरीगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा एन ने बताया था कि मुस्तफा का यह मदरसा मोइराबारी इलाके में था। उसे हाल ही में बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम और एक्यूआईएस के साथ उसके संबंधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :असमहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए