लाइव न्यूज़ :

'अब सर नहीं आप मुझे बॉस बोलेंगे', जानें नए रेलमंत्री ने इंजीनियर से क्यों कहा ऐसा, वीडियो वायरल

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2021 07:52 IST

नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वे अपने मंत्रालय में अपने कर्मचारियों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने एक इंजीनियर को कहा कि वे अब से उन्हें बॉस बोले। वीडियो वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए रेलमंत्री बने है अश्विनी वैष्णवपदभार संभालने के बाद अश्विनी वैष्णव का रेल मंत्रालय के कर्मचारियों से मुलाकात का वीडियो वायरलअश्विनी वैष्णव द्वारा रेल मंत्रालय के कर्मचारियों के काम करने के समय में बदलाव का फैसला भी चर्चा में

पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए रेलमंत्री बने अश्विनी वैष्णव इन दिनों चर्चा में हैं। रेलमंत्री बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले रेल मंत्रालय में कर्मचारियों के काम करने के समय में बदलाव किया और उसे दो शिफ्ट में बांट दिया। इस बीच उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अश्विनी वैष्णव दरअसल इस वीडियो में भारतीय रेलवे के सिग्नल विभाग के एक इंजीनियर को गले लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे उसे कहते हैं कि 'आज से आप मुझे सर नहीं बॉस बोलोगे।' 

दरअसल अश्विनी वैष्णव ने जोधपुर के एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्हें जब पता चला कि ये इंजीनियर भी उनके कॉलेज से हैं तो उन्होंने उन्हें गले लगाने के लिए बुला लिया। रेल मंत्री वैष्णव ने हंसते हुए कहा, 'हमारे कॉलेज में सभी जूनियर अपने सीनियर को सर नहीं बॉस बुलाते हैं तो आप मुझे बॉस बोलेंगे।'

बता दें कि 51 वर्षीय अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद उन्हें आईटी और संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, रेल मंत्री रहे पीयूष गोयल को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है जो पहले स्मृति ईरानी के पास था।

बता दें कि अश्विनी वैष्णव ने रेलमंत्री के तौर पर पदभार संभालते ही सबसे पहले निर्देश दिया कि रेल मंत्रालय के स्टाफ अब दो शिफ्टों में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से शुरू होगी और शाम 4:00 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट शाम 3:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक की होगी। वैष्णव ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :अश्विनी वैष्णवनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह