लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस का कप्तान, कहा- मोदी के मुकाबले का है उनमें सामर्थ्य

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 24, 2019 04:02 IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भाजपा अभी शीर्ष की ओर है लेकिन यदि वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असफल हुई तो पुनः उनकी उपेक्षा होगी क्योंकि हर ऊपर जाने वाली चीज को नीचे आना होता है। यही विधि का नियम है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के पद छोड़ने पर नये अध्यक्ष के मामले में टिप्पणी करने से अशोक गहलोत ने इंकार कर दिया।कर्नाटक में सरकार के मामले में पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कोई संकट नहीं है। राहुल गांधी अब भी पार्टी के कप्तान हैं और आगे भी रहेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मैंने पिछले माह भी पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान कहा था और आज पुनः दोहरा रहा हूँ कि राहुल गांधी अब भी पार्टी के मुखिया हैं और आगे भी रहेंगे।

उन्होंने राहुल गांधी के पद छोड़ने पर नये अध्यक्ष के मामले में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी में भाजपा और प्रधानमंत्री का मुकाबला करने का सामर्थ्य है। मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सशस्त्र बलों का सहारा लेकर धार्मिक भावनाओं को भड़काते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने  का आरोप लगाया। भाजपा अभी शीर्ष की ओर है लेकिन यदि वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असफल हुई तो पुनः उनकी उपेक्षा होगी क्योंकि हर ऊपर जाने वाली चीज को नीचे आना होता है। यही विधि का नियम है।कर्नाटक में सरकार के मामले में पूछे सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का व्यवहार गलत मिसाल पेश कर रहा है। आप एक चुनी हुई सरकार को सरकारी मशीनरी कद दुरुपयोग कर हटाने पर आमादा हैं। कर्नाटक में भी वहीं दोहराया जा रहा है जो पहले तेलंगाना और गोवा में हुआ। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट