लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत ने कहा-महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 20:10 IST

राष्ट्रपति शासन के हटाये जाने की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर निश्चित तौर पर त्यागपत्र देना चाहिए। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र से जो रिपोर्ट मिल रही है वह हैरान करने वाली हैउन्होंने कहा, “देश में भाजपा गलत मिसाल कायम कर रही है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र में हुए राजनीतिक घटनाक्रम की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर देवेन्द्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने का आरोप लगाया है।

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र से जो रिपोर्ट मिल रही है वह हैरान करने वाली है और वह बताती है कि राज्यपाल ने भाजपा के साथ मिलीभगत कर राकांपा विधायकों के हस्ताक्षरों की बिना प्रमाणिक सूची के आधार पर देवेन्द्र फड़णवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

राष्ट्रपति शासन के हटाये जाने की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा, “महाराष्ट्र के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर निश्चित तौर पर त्यागपत्र देना चाहिए। उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा गलत मिसाल कायम कर रही है और लोकतंत्र को गलत दिशा में ले जा रही है।

उन्होंने कहा, “देश में भाजपा गलत मिसाल कायम कर रही है। राष्ट्रपति शासन को सुबह पौने छह बजे हटाया गया। ऐसी क्या जरूरत थी कि इतनी सुबह राष्ट्रपति शासन हटाया गया। यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह सब छिपकर करने की क्या आवश्यकता थी। शपथ सुबह दिलाई गई जबकि ऐसा दिन चढ़ने पर किया जा सकता था।”

उन्होंने केन्द्र और भाजपा नेतृत्व से इस मामले में सफाई देने की मांग की है। उन्होंने कहा, “इस माहौल में फड़णवीस मुख्यमंत्री के रूप में कामयाब हो पाएंगे, इसमें संदेह है... मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री, दोनों ने अपराधबोध के साथ शपथ लिया है। वे सुशासन दे पाएंगे, इसमें संदेह है। इसका नुकसान महाराष्ट्र की जनता को होगा।” उन्होंने कहा कि सही समय पर जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। देश का लोकतंत्र खतरे में है और जनता को यह समझना होगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारशरद पवारअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"