लाइव न्यूज़ :

अशोक गहलोत की बड़ी घोषणाः राजस्थान सरकार गरीबों को 500 रुपये में देगी LPG सिलेंडर, इस दिन योजना होगी लागू

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 09:29 IST

अशोक गहलोत ने कहा कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वालों को एक साल में 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से 12 सिलेंडर मिल सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे अशोक गहलोत ने कहा, गरीबों को राहत देने के लिए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है।सोमवार उन्होंने राज्य में गरीबों को 500 रुपये की दर से सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की।अशोक गहलोत ने बताया कि योजना 1 अप्रैल, 2023 से लागू होगी।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान किया है। सोमवार उन्होंने राज्य में गरीबों को 500 रुपये की दर से सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की।

अशोक गहलोत ने कहा, राज्य सरकार गरीबों को अधिक से अधिक राहत देने के लिए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी दिशा में राज्य सरकार अब गरीबों को सस्ती दर पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की योजना लेकर आ रही है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) आने वालों को एक साल में 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से 12 सिलेंडर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि योजना के लागू होने से 1 अप्रैल, 2023 से 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से बीपीएल और गरीब लोग (केंद्र सरकार की) 'उज्ज्वला' योजना के तहत एक वर्ष में 12 सिलेंडर प्राप्त करने में सक्षम होंगे। यह महंगाई के इस दौर में आम आदमी पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करेगा।'

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''राज्य में योजना को लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक रोडमैप तैयार किया जा रहा है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई के सामान की किट उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई जाएगी।''

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर