लाइव न्यूज़ :

अशोक चावला ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा , ये है वजह

By भाषा | Updated: January 12, 2019 01:06 IST

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा करते हुये कोई विशेष ब्योरा नहीं दिया।भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एनएसई की को-लोकेशन सुविधा में कथित खामियों की जांच कर रहा है।

Open in App

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के चेयरमैन अशोक चावला ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे कुछ घंटे पहले ही केंद्र की ओर से सीबीआई को एयरसेल-मैक्सिस मामले में चावला के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मिली थी। इसके तुरंत बाद चावला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, एक्सचेंज ने शुक्रवार रात को इस बारे में घोषणा करते हुये कोई विशेष ब्योरा नहीं दिया।भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एनएसई की को-लोकेशन सुविधा में कथित खामियों की जांच कर रहा है। नियामक यह भी पता लगा रहा है कि क्या कुछ ब्रोकरों को एक्सचेंज द्वारा इस तीव्र फ्रिक्वेंसी कारोबार सुविधा में किसी तरह की अनुचित पहुंच उपलब्ध कराई गई। एक्सचेंज ने एक बयान में कहा कि हालिया कानूनी घटनाक्रमों के मद्देनजर चावला ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल के लोक हित निदेशक-चेयरमैन के तौर पर तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व वित्त सचिव चावला 28 मार्च, 2016 को एनएसई के चेयरमैन बने थे। वह नागर विमानन सचिव और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। चावला ने पिछले साल नवंबर में यस बैंक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि केंद्र ने पांच लोगों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दे दी है। इनमें मौजूदा और पूर्व अधिकारी हैं। ये लोग कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति से संबंधित एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी हैं। उस समय विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) के सदस्य जिनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति मिली है उनमें तत्कालीन आर्थिक मामलों के सचिव अशोक झा, तत्कालीन संयुक्त सचिव अशोक चावला, वित्त मंत्रालय में तत्कालीन सचिव कुमार संजय कृष्ण और मंत्रालय में तत्कालीन निदेशक दीपक कुमार सिंह और मंत्रालय में तत्कालीन अवर सचिव राम शरण शामिल हैं। इन पांच में से तीन विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि दो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें से तीन विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं जबकि दो सेवानिवृत हो चुके हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह