लाइव न्यूज़ :

आसाराम को मिली उम्रकैद, VHP प्रमुख ने कहा- हिंदू धर्म का इस्तेमाल करने वाले पाखंडी सजा के हकदार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 26, 2018 03:12 IST

पांच साल पहले जोधपुर के निकट मनाई क्षेत्र के एक आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने आज आसाराम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई।

Open in App

नागपुर, 26 अप्रैल: विश्व हिंदू परिषद ( विहिप) के नव नियुक्त प्रमुख विष्णु कोकजे ने राजस्थान की एक अदालत द्वारा बलात्कार के एक मामले में आसाराम को दोषी ठहराए जाने का बुधवार को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उन स्वयंभू पाखंडी बाबाओं के लिए एक सबक है जो अपने 'अनैतिक' कृत्यों से हिंदू धर्म को बदनाम करते हैं।

पांच साल पहले जोधपुर के निकट मनाई क्षेत्र के एक आश्रम में एक किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने आज आसाराम को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। कोकजे ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में आज संघ के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। 

उन्होंने मीडिया से कहा, 'कुछ पाखंडी हिंदू धर्म की आड़ में इस तरह के खराब कृत्य करते हैं। इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। कई ऐसे लोग हैं जो हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और अदालत का फैसला ऐसे पाखंडियों के लिए सबक है।' एक प्रश्न के जवाब में कोकजे ने कहा कि लोगों को तथाकथित साधुओं के पीछे अंधे होकर नहीं भागना चाहिए। 

अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए संसद में कानून पारित होने के संबंध में विहिप के रुख के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम लोग आशान्वित हैं कि राम मंदिर मामले में बिना आगे की देरी के तेजी से फैसला सुनाया जाएगा। संसद में कानून लाए जाने की बात उच्चतम न्यायालय के फैसले पर निर्भर करेगा।' 

उन्होंने कहा, 'हमें अदालत के फैसले का इंतजार करना है। हम यह क्यों सोचें कि हम हार जाएंगे। हम यह मामला जीत सकते हैं।'संघ के नेताओं से मिलने के उद्देश्य के बारे में पूछे गए सवाल पर उनका कहना था कि वह मार्गदर्शन के लिए गए थे, जो कि परंपरा है।  

टॅग्स :आसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

भारतआसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीBandaa Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos