लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र पर असदुद्दीन ओवैसी, ‘शिवसेना- कांग्रेस सरकार’ को समर्थन नहीं

By भाषा | Updated: November 11, 2019 23:19 IST

राज्यपाल ने एनसीपी को भी दावा पेश करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है। एनसीपी को कल रात 8:30 तक अपना दावा पेश करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल ने शिवसेना को तीन दिन का और समय देने से इंकार कर दिया। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे।

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के ‘‘सैद्धांतिक रूप से सहमत’’ होने के शिवसेना के दावे के बीच एआईएमआईएम ने कहा कि उसके दो विधायक ‘‘शिवसेना- कांग्रेस’’ सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र में एआईएमआईएम के दो विधायक हैं और हम शिवसेना- कांग्रेस सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। इस बारे में जल्द ही महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र भेजा जाएगा।’’

शिवसेना ने सोमवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस इसकी सरकार का समर्थन करने के लिए ‘‘सैद्धांतिक रूप से’’ सहमत हो गए हैं लेकिन उसे राज्यपाल द्वारा तय समय सीमा के अंदर इन दोनों दलों से समर्थन पत्र नहीं मिल सका। साथ ही राज्यपाल ने शिवसेना को तीन दिन का और समय देने से इंकार कर दिया। 

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 145 है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीट, शिवसेना ने 56, राकांपा ने 54 और कांग्रेस ने 44 सीट जीती है।     

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाकांग्रेसएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब