लाइव न्यूज़ :

'मुझे नहीं पता था वह अतीक के लिए काम करता था, मैं उसका शव नहीं लूंगी', असद के साथ मारे गए गुलाम की माँ ने कहा- कार्रवाई बिल्कुल सही

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2023 12:41 IST

गुलाम की माँ खुशनुदा ने कहा कि मैं उसका शव नहीं लूंगी। उन्होंने कहा, हो सकता है कि उनकी पत्नी उसे ले आएं, हम उसे रोक नहीं सकते। वह हमसे अलग है। 

Open in App
ठळक मुद्देएसटीएफ मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद के साथ मारे गए गुलाम की माँ खुशनुदा ने इस कार्रवाई को जायज ठहराया है।गुलाम की माँ खुशनुदा ने कहा कि सभी गैंगस्टर और अपराधी इससे सबक लेंगे।खुशनुदा ने कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का था, उसे कोई बहका ले गया।

Asad Ahmed Encounter: यूपी एसटीएफ द्वारा झांसी में गुरुवार को एनकाउंटर में मारे जाने के बाद असद अहमद के सहयोगी गुलाम की माँ ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है। माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके साथी गुलाम की गुरुवार को झांसी में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई।

गुलाम की माँ खुशनुदा ने इस कार्रवाई को जायज ठहराया और कहा कि सभी गैंगस्टर और अपराधी इससे सबक लेंगे। उन्होंने इस बात पर हैरानी और अनभिज्ञता जाहिर की कि उनका बेटा माफिया अतीक के लिए काम करता था। गुलाम की माँ ने कहा कि "सरकार द्वारा की गई कार्रवाई बिल्कुल सही है। सभी गैंगस्टर और अपराधी इससे सबक लेंगे।

खुशनुदा ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह (मेरा बेटा) गैंगस्टर अतीक अहमद के लिए काम करता था। वह बहुत अच्छा लड़का था। दो-तीन महीने से कौन इसको बहकाया और कौन ले गया पता नहीं। कोई न कोई इसे बहका ले गया। खुशनुदा ने कहा कि मैं उसका शव नहीं लूंगी। बकौल  गुलाम की मां - हो सकता है कि उनकी पत्नी उसे ले आएं, हम उसे रोक नहीं सकते। वह हमसे अलग है। 

असद और उसके साथी गुलाम, दोनों प्रयागराज में उमेश पाल हत्‍याकांड में वांछित थे जिनपर पांच-पांच लाख रुपये के इनाम रखे गए थे। असद और उसके सहयोगी जब एसटीएफ ने एनकाउंटर किया, उस वक्त अतीक अहमद प्रयागराज के अदालत में पेश हुए थे। जब बेटे के एनकाउंटर की खबर मिली तो वह रोने लगा।

असद और गुलाम के मारे जाने के बाद उनके शवों का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया। जानकारी के मुताबिक असद को दो जगह, गर्दन और सिर में गोली लगी थी। करीब पौने तीन घंटे पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम की बकायदा वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान पूरे इलाके के 20 मीटर एरिया की एक्टिविटी को भी कैमरे में कैद किया गया। खबर के मुताबिक, असद के शव को प्रयागराज के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप