लाइव न्यूज़ :

देश भर में पृथक-वास के लिए लगाए गए 960 कोच, दिल्ली को मिले 503 कोच

By भाषा | Updated: June 17, 2020 20:45 IST

कोरोना वायरस संक्रमितों के पृथक-वास के लिए रेलवे ने दिल्ली के नौ स्टेशनों पर 503 कोच लगाए हैं। यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों के तहत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देरेल मंत्रालय के मुताबिक इनमें मच्छरदानियां, लैपटॉप तथा फोन के लिए चार्जिंग प्वाइंट होंगे।अधिकारियों ने बताया कि इन कोचों को पृथक-वास में बदलने के लिए प्रत्येक कोच पर दो लाख रूपये का खर्च आया है।

नई दिल्ली: रेलवे ने दिल्ली के नौ स्टेशनों पर 503 कोच कोरोना वायरस संक्रमितों के पृथक-वास के लिए लगाए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों के तहत यह घोषणा की थी। कोविड-19 के मरीजों के लिए चिकित्सा देखभाल सुविधाएं बढ़ाने के लिए अब तक पांच राज्यों में ऐसे 960 पृथक-वास कोच लगाए गए हैं। 

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन के सात प्लेटफॉर्म पर ऐसे 267 कोच लगाए गए हैं। शकूर बस्ती, सराय रोहिल्ला सहित अन्य में 50-50 कोच लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि रेलवे ने दिल्ली कैंट में 33 पृथक-वास कोच लगाए हैं, 30 कोच आदर्श नगर में, 21 कोच सफदरजंग में, 13-13 कोच तुगलकाबाद तथा शाहदरा स्टेशन पर और 26 पटेल नगर में लगाए गए हैं। 

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरे नंबर पर

स्वास्थ्य मंत्रालय एवं नीति आयोग की एकीकृत कोविड-19 योजना के मुताबिक इन कोच का इस्तेमाल उन इलाकों में किया जा सकता है जहां राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की किल्लत है और पुष्ट तथा संदिग्ध मरीजों के पृथक-वास के लिए क्षमताओं में इजाफे की आवश्यकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन कोचों का इस्तेमाल कम गंभीर मामलों के लिए किया जाएगा। कोविड-19 के मामलों और संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या, दोनों में महाराष्ट्र के बाद दिल्ली दूसरे नंबर पर है। 

ग्वालियर में पांच कोच लगाए गए

यहां संक्रमण के 44,688 मामले हैं तथा 1,837 संक्रमितों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि देश भर में अब तक 960 पृथक-वास कोच लगाए गए जिनमें से 503 दिल्ली में, उत्तर प्रदेश में 372, तेलंगाना में 60, आंध्र प्रदेश में 20 और मध्य प्रदेश में पांच लगाए गए हैं। तेलंगाना के सिकंदराबाद, काचेगौड़ा और आदिलाबाद तथा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में ऐसे 20-20 कोच लगाए गए हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पांच कोच लगाए गए हैं। अधिकारियों की ओर से दिए गए डेटा के मुताबिक उत्तर प्रदेश ने 243 कोच की मांग की थी, उसे 372 कोच दिए गए। 

शौचालयों को बाथरूम में बदला गया

झांसी स्टेशन की रेलवे कार्यशाला में 52 कोच दिए गए, लखनऊ को 37 कोच, मऊ और भटनी को 24-24 कोच, कानपुर को 22 कोच, आगरा को 20 कोच तथा झांसी को 15 कोच दिए गए हैं। ये कोच ऑक्सीजन सिलेंडर, कंबल, चिकित्सा सामग्री, संक्रमणमुक्त की गई बर्थ समेत आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं। 

रेल मंत्रालय के मुताबिक इनमें मच्छरदानियां, लैपटॉप तथा फोन के लिए चार्जिंग प्वाइंट होंगे। शौचालयों को बाथरूम में बदला गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन कोचों को पृथक-वास में बदलने के लिए प्रत्येक कोच पर दो लाख रूपये का खर्च आया है। ये एयर कंडिशन रहित कोच हैं इसलिए इनका तापमान कम रखने की भी व्यवस्था की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos