लाइव न्यूज़ :

सांसद होने के नाते प्रज्ञा ठाकुर के वही अधिकार हैं, जो सोनिया और राहुल गांधी के हैंः राकेश सिन्हा

By भाषा | Updated: November 21, 2019 13:27 IST

प्रज्ञा ठाकुर और सोनिया गांधी में अगर अंतर करेंगे तो मैं यही कह सकता हूं कि सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, क्या वह सभी संसदीय समितियों से इस्तीफा देंगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देसांसद होने के नाते समितियों में सदस्य चुना जाना उनका अधिकार है।प्रज्ञा ठाकुर को समिति से हटाने की मांग कांग्रेस की नासमझी का सबसे बड़ा प्रमाण: भाजपा सांसद।

भाजपा ने रक्षा मामलों संबंधी एक संसदीय समिति में पार्टी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को शामिल किये जाने के फैसले पर कांग्रेस की आपत्ति और इसे सुरक्षा बलों का अपमान बताये जाने को देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल की नासमझी का सबसे बड़ा प्रमाण करार दिया है।

आतंकवाद के मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को एक संसदीय समिति में शामिल करने पर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाये जाने को लेकर भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने प्रतिक्रिया में बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘कांग्रेस और राहुल गांधी की नासमझी का यह सबसे बड़ा प्रमाण है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से चुनाव जीतकर आयी हैं। वह सांसद हैं। सांसद होने के नाते समितियों में सदस्य चुना जाना उनका अधिकार है।’’

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी बनाये जाने का हवाला देते हुये सिन्हा ने कहा, ‘‘सांसद होने के नाते प्रज्ञा ठाकुर के वही अधिकार हैं जो सोनिया और राहुल गांधी के हैं। प्रज्ञा ठाकुर और सोनिया गांधी में अगर अंतर करेंगे तो मैं यही कह सकता हूं कि सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत पर हैं, क्या वह सभी संसदीय समितियों से इस्तीफा देंगी।’’

राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) और नागरिकता कानून में धार्मिक आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुये उच्च सदन में विपक्षी दलों के हंगामे पर सिन्हा ने कहा, देश को ‘धर्मशाला’ बनाकर रखने वाली कांग्रेस को मैं बताना चाहता हूं कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि जो नागरिक नहीं हैं, जो अवैध तरीके से भारत आये हैं, उन सभी पर कार्रवाई की जायेगी।’’

उन्होंने प्रस्तावित नागरिकता कानून में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव के आरोपों के जवाब में कहा, ‘‘जेहादी और घुसपैठिये अल्पसंख्यक नहीं है। यदि कांग्रेस का प्रेम रोहिंग्या और बांग्लादेश से आये घुसपैठियों के प्रति है तो मैं क्या कह सकता हूं।’’ 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमोदी सरकारसोनिया गाँधीराहुल गांधीसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब