लाइव न्यूज़ :

"अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले पर 'चुप्पी', सिद्धांतों के साथ छलावा है", नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 2, 2024 07:41 IST

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की "चुप्पी" को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यह उन सिद्धांतों के साथ छलावा है, जिनकी बात केजरीवाल किया करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली शराब घोटाले में घेरा अरविंद केजरीवाल को सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल की "चुप्पी" को मुद्दा बनाते हुए बेहद कड़ी आलोचना की उन्होंने कहा कि यह उन सिद्धांतों के साथ छलावा है, जिनकी बात अरविंद केजरीवाल किया करते थे

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेहद तीखी आलोचन की। कांग्रेस नेता सिद्धू ने दिल्ली शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की "चुप्पी" को मुद्दा बनाते हुए कहा कि यह उन सिद्धांतों के साथ छलावा है, जिनकी बात अरविंद केजरीवाल किया करते थे।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, "पंजाब चुनाव 2022 के बाद उजागर हुए दिल्ली शराब घोटाले के तथ्यों और आंकड़ों पर गौर करने के बाद मेरे कुछ प्रश्न अनुत्तरित हैं। सबसे बड़ी बात की अरविंद केजरीवाल की खामोशी उन सिद्धांतों के प्रति एक बड़ा धोखा है, जिनकी वो बार-बार वकालत करते थे।"

इसके साथ ही सिद्धू ने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह "टालने के मास्टर" हो गए हैं। उन्होंने कहा, "किसी जमाने में जवाबदेही के मुखर समर्थक रहे अरविंद केजरीवाल अब मौन हो गए हैं। ऐसा लगता है कि उनकी खामोशी असुविधाजनक सत्य को स्वीकार कर रही है। स्वयंभू आरटीआई योद्धा चोरी के मास्टर में बदल गया है।

मालूम हो कि शराब घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशायल ने बीते दिसंबर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो बार पूछताछ के लिए समन भेजा था लेकिन वो दोनों बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में ईडी द्वारा जारी किये गये तीसरे समन पर तीन जनवरी को पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं।

ईडी ने 22 दिसंबर को सीएम केजरीवाल को  तीसरा समन जारी करके 3 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है। उससे पहले ईडी ने 18 दिसंबर को दूसरा समन जारी किया था, जिसमें उन्हें 21 दिसंबर को पेस होने के लिए कहा गया था लेकिन मुख्यमंत्री केजरीवाल नहीं गये थे।

वैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय एजेंसी ने सबसे पहले 2 नवंबर को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने यह आरोप लगाते हुए कि ईडी का नोटिस "अस्पष्ट, राजनीति से प्रेरित और कानूनी रूप से अस्पष्ट है।

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतएमसीडी उपचुनाव 2025ः 51 प्रत्याशी और 12 सीट, 38.51 प्रतिशत मतदान, 3 दिसंबर को कौन मारेगा बाजी, देखिए सभी सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

भारतDelhi MCD ByElection 2025: 12 वार्डों के दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के मतदान शुरू, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

भारतदिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे 580 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू,  26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार, बीजेपी, आप और कांग्रेस में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई