लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल की धमकी- जरूरत पड़ी तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास पर दूंगा धरना

By भाषा | Updated: February 21, 2019 01:29 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संकेत दिया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री निवास पर ‘धरना’ भी दे सकते हैं।

Open in App

 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संकेत दिया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वह प्रधानमंत्री निवास पर ‘धरना’ भी दे सकते हैं। 

उन्होंने तीस हजारी अदालत के परिसर में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, “यह (लोक सभा) चुनाव बेहद रोचक है। दिल्ली की सात सीटें सरकार बना सकती हैं या सरकार गठन की उम्मीदों पर पानी फेर सकती हैं। अगर हमें यह सीटें मिल जाती हैं तो हम सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले।” 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘पिछली बार हमने अपनी मांगों को लेकर उप-राज्यपाल आवास पर ‘धरना’ दिया था। अगर जरूरत हुई, तो इस मांग के लिए हम प्रधानमंत्री आवास में जाएंगे और धरना देंगे।” 

केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने जून 2018 में अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के उप राज्यपाल के सरकारी आवास पर नौ दिनों तक धरना दिया था।

केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह दर्जा न होने पर उनकी सरकार को दिल्ली के लोगों के लिए पूरी तरह काम करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब