लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिया लोकसभा चुनाव प्रचार के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण, 2019 के लिए बनाई रणनीति

By भाषा | Updated: January 17, 2019 20:58 IST

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए हैं।

Open in App

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घर घर जाकर वोट मांगने सहित चुनाव प्रचार के अन्य तौर-तरीकों के बारे में बृहस्पतिवार को हरियाणा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा और इसके बाद विधानसभा चुनाव अभियान के लिये कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के अभियान के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होने के इच्छुक 1,100 कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें किस प्रकार से जनता पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। उल्लेखपीय है कि पहले चरण के दौरान पार्टी ने अभियान से जोड़ने के लिये इच्छुक कार्यकताओं का चयन किया था। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से हरियाणा के मतदाताओं को घर घर जाकर दिल्ली सरकार काम की जानकारी देते हुये हरियाणा सरकार के कामों से इनकी तुलना करने और आप सरकार के प्रदर्शन पर जनता की राय लेने को कहा। उन्होंने घर घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगने के प्रयोग को दिल्ली में बेहद कारगर बताते हुये कहा कि मतदाताओं को पार्टी की नीतियों से मतदाताओं को अवगत कराने का यह सबसे प्रभावी तरीका है। इस मौके पर आप के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद और पार्टी के प्रभारी गोपाल राय भी मौजूद थे। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए