लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं, अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं: अरविंद केजरीवाल

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 22, 2023 10:10 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते उए लिखा कि दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए।उन्होंने कहा कि आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने दिल्ली के बजट को रोकने की साजिश रची और कहा कि 21 मार्च "काला दिन" है क्योंकि एक चुनी हुई सरकार को निर्धारित दिन पर विधानसभा में बजट पेश करने से "रोका" गया। इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा।" बता दें कि मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए विधानसभा में बजट पेश किया जाना था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे रोक दिया क्योंकि मंत्रालय ने विभिन्न मदों के तहत आवंटन पर दिल्ली सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था। 

मंत्रालय की ओर से बजट को मंजूरी देने के कुछ घंटों के बाद आप नेता दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह "दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण" है कि केंद्र द्वारा दिल्ली का बजट रोक दिया गया। इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय द्वारा मंजूरी दिए जाने के कुछ घंटे बाद विज्ञापन के लिए आवंटन पर उठाई गई आपत्ति को लेकर केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऊपर से नीचे तक "अशिक्षित" लोग बैठे हैं। हालांकि, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "बड़ा भाई" बताते हुए कहा कि वह केंद्र के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी