लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का 2 दिन बाद इस्तीफा, इस दिन छोड़ देंगे सरकारी बंगला, 'जब तक जनता फैसला नहीं..'

By आकाश चौरसिया | Updated: September 15, 2024 16:13 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी दफ्तर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आए हुए लोगों के बीच ये भी ऐलान कर दिया कि वो दो दिन बाद ही पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें भारी मतों से वोट देगी।  

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल अगले 2 दिन बाद देंगे इस्तीफाइस बात का जिक्र उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाअब वो इस्तीफे के कुछ दिनों के भीतर अपना सरकारी बंगला देंगे, सामने आई तारीख

नई दिल्ली: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल दो दिन बाद पद से इस्तीफा दे देंगे। इस बात का जिक्र उन्होंने आज पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह दिया। इसके साथ ही कह दिया कि जब तक जनता अपनी फैसला नहीं सुना देती कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार नेता है, तब तक कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। ये भी अपील की इस बार के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मत देकर पार्टी को बहुमत दें और फिर कहीं जाकर मैं सत्ता में मिली कुर्सी पर बैठूंगा। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी दफ्तर से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आए हुए लोगों के बीच ये भी ऐलान कर दिया कि वो दो दिन बाद ही पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि वो तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें भारी मतों से वोट देगी।  

सूत्रों ने रविवार को इंडिया टुडे को बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जिन्होंने आज अपने इस्तीफे की घोषणा की, अगले 15 दिनों में अपना बंगला छोड़ देंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि केजरीवाल मंगलवार को इस्तीफा देंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण को लेकर पिछले साल बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

उन्होंने कहा, "मैं देश के सारे गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों से हाथ जोड़ कर विनती करना चाहता हूं अब अगर प्रधानमंत्री फर्जी केस करके आपको जेल में डालें तो इस्तीफा मत देना। किसी हालत में इस्तीफा मत देना, जेल से सरकार चलाना। ऐसा नहीं है कि हम पद के लालची हैं इसलिए क्योंकि हमारे लिए हमारा संविधान जरूरी है जनतंत्र को बचाना जरूरी है। इतनी भारी बहुमत से चुनी सरकार को आप जेल में डालकर कहोगे इस्तीफा दे।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कुछ लोग कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई पाबंदियों के कारण हम काम नहीं कर पाएंगे। यहां तक ​​कि उन्होंने भी हम पर पाबंदियां लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी... अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें। मैं चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। चुनाव फरवरी में होने हैं। मैं मांग करता हूं कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनावों के साथ चुनाव कराए जाएं। चुनाव होने तक पार्टी से कोई और मुख्यमंत्री होगा। अगले 2-3 दिनों में विधायकों की बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री पर फैसला होगा।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?