लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा, सीधे पहुंचे सीएम आवास, कल का पूरा कार्यक्रम बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 10, 2024 19:27 IST

उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। केजरीवाल जेल से निकल कर सीधे सीएम आवास पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैंकेजरीवाल जेल से निकल कर सीधे सीएम आवास पहुंचेकहा कि वह हनुमान जी के आशीर्वाद से जेल से बाहर आए हैं

नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालतिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। केजरीवाल जेल से निकल कर सीधे सीएम आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह हनुमान जी के आशीर्वाद से जेल से बाहर आए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है।

केजरीवाल ने कल, 11 मई को 11 बजे कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाने की बात कही। इसके बाद कार्यकर्ताओं को 1 बजे आम आदमी पार्टी के दफ्तर बुलाया। बता दें कि  केजरीवाल बाहर आने के बाद दिल्ली सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालाय नहीं जाएंगे। 

केजरीवाल एक जून तक जेल से बाहर रहेंगे। लेकिन, उन्हें दो जून को एक बार फिर सरेंडर करना होगा। हालांकि, कोर्ट ने जमानत की शर्तें भी तय की है। उन्हें 50 हजार रुपये की जमानत बांड भरना होगा। वह दिल्ली शराब नीति मामले में अपनी भूमिका पर बयान नहीं देंगे। वह आधिकारिक फाइलों पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे जब तक कि जरूरी न हो।

मौजूदा समय में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान हो चुके हैं और चार चरण का मतदान बाकी है। केजरीवाल दिल्ली-पंजाब-कुरुक्षेत्र की 18 आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार करेंगे। बहरहाल, शुक्रवार को जब उन्हें अंतरिम जमानत मिली तो सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता ने इस बात पर जोर दिया कि केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं और उनसे समाज को कोई खतरा नहीं है।

केजरीवाल को 2 जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस जेल जाना होगा। एक जून को लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान है। मतों की गिनती 4 जून को होगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyतिहाड़ जेलNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?