लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal In AAP Office: '21 दिन में पूरे देश में घूमूंगा, 1 दिन में 36 घंटे काम करूंगा', 'आप', कार्यालाय से बोले केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 11, 2024 14:49 IST

Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, एक दिन में 24 घंटे होते हैं, मैं एक दिन में 24 की जगह 36 घंटे काम करूंगातानाशाही को रोकने के लिए पूरे देश में घूमूंगाकेजरीवाल ने कहा, मैं देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दूंगा

Arvind Kejriwal Press Conference: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए। बाहर आने के दौरान केजरीवाल के चेहरे पर मुस्कान थी। मन में संतोष था। केजरीवाल 21 दिन तक जेल से बाहर रहेंगे। इन 21 दिन में वह क्या करेंगे। इसका खुलासा सीएम केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालाय में किया। सीएम केजरीवाल पार्टी कार्यालाय में 50 दिन के बाद आप कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझे 21 दिन का समय दिया है। मैं बताना चाहता हूं कि एक दिन में 24 घंटे होते हैं, मैं एक दिन में 24 की जगह 36 घंटे काम करूंगा। मैं इस तानाशाही को रोकने के लिए पूरे देश में घूमूंगा। केजरीवाल ने कहा कि मैं देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दूंगा। मेरे खून की हर बूंद, मेरे जीवन का हर मिनट देश के लिए है। मैं अपने देश को बचाने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दूंगा। 

केजरीवाल ने कहा कि मैं जब से बाहर आया हूं तब से मैंने कई लोगों से बात की। सभी से बातचीत के आधार पर मैं कहना चाहता हूं कि 4 जून को इनकी सरकार नहीं बन रही हैं। बल्कि, 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है और आम आदमी पार्टी वाले इसका हिस्सा होंगे। 

बताते चले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री 21 दिन तक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करेंगे। वह दिल्ली में दो जगहों पर रोड शो करेंगे। इस दौरान वह संबोधित भी करेंगे। केजरीवाल इस दौरान आप उम्मीदवारों के अलावा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में 4 सीटों पर आप के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं वहीं, तीन सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा सहित देशभर में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। 2 जून को अरविंद केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित