लाइव न्यूज़ :

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोपी बाल विकास अधिकारी के निलंबन का केजरीवाल ने दिया आदेश, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 21, 2023 13:02 IST

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट की मांग की है।पीड़ित के पिता का एक अक्टूबर 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी।आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है।

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। 

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट की मांग की है। पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित के पिता का एक अक्टूबर 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है। इस बीच आप एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "अधिकारी ने घिनौना कृत्य किया है। इस अपराध में उसकी पत्नी भी शामिल थी। यह एक ऐसी घटना है जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है।" 

उन्होंने आगे कहा, "कार्रवाई पहले ही होनी चाहिए थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब अधिकारी को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्य सचिव से शाम 5 बजे तक रिपोर्ट मांगी गई है। अधिकारी को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की विफलता इस मामले का सबसे खराब हिस्सा है। सबकी बेटियां हैं और ये बेहद शर्मनाक हरकत है। अधिकारी को कानून की पूरी सीमा तक दंडित किया जाना चाहिए।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण