लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Controversy: "अरविंद केजरीवाल के 'हत्या' की साजिश हो रही है, जेल में नहीं दिया जा रहा है इंसुलिन", सांसद संजय सिंह का दावा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 21, 2024 10:26 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रची जा रही हैआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लगाया बेहद सनसनीखेज आरोप संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोग इस अपराध का जवाब देंगे

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश रची जा रही है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि मधुमेह पीड़ित अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार 'आप' नेता ने बीते शक्रवार को कहा, “तिहाड़ में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है। यदि मधुमेह के रोगी को समय पर इंसुलिन न दी जाए तो उस व्यक्ति के लिए यह जीवन या मृत्यु का प्रश्न बन जाता है। यह कहने में मुझे कोई शक नहीं है कि अरविंद केजरीवाल मारने की साजिश रची जा रही है। दिल्ली के लोग इस अपराध का जवाब देंगे।”

उन्होंने कहा, "वह व्यक्ति जिसने दिल्ली के नागरिकों को बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं प्रदान कीं। केजरीवाल जिसने लोगों के लिए मुफ्त दवाओं की व्यवस्था की। आप देखिए, आज देश में ऐसी क्रूर सरकार है, जो दवाओं की व्यवस्था नहीं कर रही है।''

आप सांसद का यह आरोप तिहाड़ जेल अधिकारियों द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी गई एक रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनके ब्लड शूगर का स्तर "चिंताजनक नहीं" था।

उन्होंने केजरीवाल की मेडिकल इलाज की प्रति दिखाते हुए कहा कि जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया और जेल लाया गया तो वह इंसुलिन पर नहीं थे। उन्होंने कहा कि 21 मार्च को अपनी गिरफ्तारी से महीनों पहले उन्होंने इंसुलिन शॉट्स लेना बंद कर दिया था। इस मामले में 'आप' आरोप लगा रही है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में इंसुलिन देने से इनकार किया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

वहीं तिहाड़ जेस के महानिदेशक द्वारा शुक्रवार को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की समीक्षा 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को एक दवा विशेषज्ञ द्वारा की गई थी, जिन्होंने मौखिक मधुमेह विरोधी दवाओं की सलाह दी थी और यह कहना गलत है कि केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार कर दिया गया था।

टॅग्स :संजय सिंहअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyतिहाड़ जेलTihar Jail
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर