लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता के गाली पर बोले केजरीवाल, 'मोदी जी, गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं लेकिन हम हिन्दू हैं'

By भाषा | Updated: March 9, 2019 02:19 IST

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को गाली दी है। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है।

Open in App

महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ ने शुक्रवार को संभवत: अरविंद केजरीवाल को गाली दी, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत करते हुए कहा कि पार्टी के इस पदाधिकारी को आप (मोदी) ट्विटर पर फॉलो करते हैं। 

दरअसल, अवधूत वाघ ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तानी सेना का एक सीक्रेट कर्नल भारत में छिपकर पाकिस्तान के लिये काम कर रहा है...।’’ इसके बाद वाघ ने इससे भी निचले दर्जे की एक टिप्पणी की। 

इस पर, केजरीवाल ने पटलवार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी। आप इसको ट्विटर पर फ़ॉलो करते हो। आपका चेला है। भाजपा का पदाधिकारी है।

केजरीवाल ने आगे कहा, ‘‘गाली हमारे वाले भी दे सकते हैं। पर हम हिन्दू हैं। हमारी हिन्दू सभ्यता हमें गाली देना नहीं सिखाती।’’ 

आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने केजरीवाल के खिलाफ वाघ की टिप्पणी को लोकतंत्र का अपमान करार दिया और उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की। 

उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई पुलिस को नफरत और हिंसा उकसाने की कोशिश करने को लेकर वाघ के खिलाफ संज्ञान लेना चाहिए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।’’ 

संपर्क किए जाने पर प्रदेश भाजपा के एक प्रवक्ता ने वाघ की टिप्पणी पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। 

वाघ एक मैकनिकल इंजीनियर हैं और विवाद में आना उनके लिए कोई नयी बात नहीं है। 

गौरतलब है कि उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में मोदी को भगवान विष्णु का 11 वां अवतार बताया था। कांग्रेस ने इसे देवताओं का अपमान बताया था।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर