लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप और भाजपा में भिड़ंत, कैबिनेट मंत्री आतिशी और भारद्वाज हिरासत में, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 22, 2024 12:24 IST

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया।आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा।

Arvind Kejriwal Arrest Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप और भाजपा में भिड़ंत हो गई है। दिल्ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दोनों दल एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। पुलिस ने कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। ईडी द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वे कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। यह दिल्ली के लोगों, कानून और लोकतंत्र का अपमान है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक राजनीतिक दल जो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के बारे में बात करता था और सोनिया गांधी की गिरफ्तारी की मांग करते थे, उनको 9 बार समन भेजा गया लेकिन वो एक बार भी पेश होने नहीं गए। उनकी कौन-सी मजबूरी थी कि जांच से दूर रहना पड़ा, ये चेहरा दिखाता है।

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों मंत्रियों को पुलिस की एक बस में बिठा दिया।

आईटीओ पर पार्टी के कई नेता और समर्थक आप और भाजपा के कार्यालयों के पास विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाके में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा। आप के समर्थकों ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर अवरोधक लगा दिए हैं और इसे यातायात के लिए अवरुद्ध कर दिया है।

इसी मार्ग पर दोनों पार्टियों के मुख्यालय स्थित हैं। पुलिस ने पार्टी समर्थकों के प्रदर्शन को देखते हुए आप मुख्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर भी अवरोधक लगा दिए हैं। वे क्षेत्र में प्रवेश करने वालों के पहचान पत्रों की भी जांच कर रहे हैं। केजरीवाल को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyसीबीआईदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?