लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने की आम आदमी पार्टी के '10 गारंटी' की घोषणा, जानें क्या-क्या किए वादे

By विनीत कुमार | Updated: November 11, 2022 13:29 IST

अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की से वादे के तौर पर '10 गारंटी' की घोषणा की है। केजरीवाल ने नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करने समेत कई वादे किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएमसीडी चुनाव 4 दिसंबर को है, मतों की गिनती 7 दिसंबर को की जाएगी।आम आदमी पार्टी ने अपने वादे में भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी देने का वादा किया है, साथ ही पार्किंग और गंदगी से निपटने का भी वादा।सभी एमसीडी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने सहित एमसीडी से संचालित सभी स्कूलों और अस्पतालों को दुरूस्त करने का वादा।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) की '10 गारंटी' की घोषणा की। ये गारंटी दरअसल पार्टी के वादों का पिटारा है जिसे चुनाव में जीतने पर पूरा करने की बात आम आदमी पार्टी ने कही है। केजरीवाल ने दिल्ली के लिए '10 गारंटी' की घोषणा करते हुए लोगों से अपील की कि 'वे उनके लिए वोट करें जो दिल्ली को चला रहे हैं न कि उन्हें जो इसके विकास को रोकने का काम करते हैं।' एमसीडी के लिए मतदान 4 दिसंबर को होना है।

एमसीडी चुनाव: आम आदमी पार्टी के '10 गारंटी'

1. केजरीवाल ने पहली गारंटी के तौर पर दिल्ली को और सुंदर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'सारा कचरा, गंदगी, नालियों को देखकर दुख होता है। दिल्ली में अब कोई नया कचरा डंप नहीं होगा। हम कचरे का निपटान करेंगे - यह रॉकेट साइंस नहीं है।'

2. आप प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली की सड़कों और गलियों को साफ करने और दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा संचालित सभी स्कूलों और अस्पतालों को नवीनीकृत करने का वादा किया।

3. भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी का वादा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह भवन योजनाओं की मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे और इसे और अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।

4. केजरीवाल ने कहा कि नियमों के मामूली उल्लंघन पर चीजों को नियमित करने की योजना होगा ताकि लोगों को ब्लैकमेल न किया जा सके।

5. केजरीवाल ने पार्किंग की समस्या को हमेशा के लिए हल करने और आवारा कुत्तों, गायों और बंदरों से राजधानी को मुक्त करने का भी वादा किया।

6. केजरीवाल ने दिल्ली को 'पार्कों का शहर' बनाने का भी वादा किया।

7. केजरीवाल ने कहा कि सभी एमसीडी कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाएगा। उन्होंने 'इंस्पेक्टर राज' या कठिन लाइसेंस व्यवस्था को समाप्त करने और सील की गई दुकानों को फिर से खोलने का भी वादा किया।

8. केजरीवाल ने इस मौके पर कहा, 'मैं व्यापारियों से कहना चाहता हूं, अपने भाई पर भरोसा करें।' केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी विक्रेताओं के लिए उचित क्षेत्र सुनिश्चित करेगी ताकि उन्हें परेशान न किया जा सके।

9. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने केंद्र से धन लाने, दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन किया कुछ नहीं। उन्होंने कहा, 'उसे एमसीडी चुनावों में 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी।'

10. एमसीडी चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी 15 साल से एमसीडी पर राज कर रही है। 2017 के निकाय चुनावों में, भाजपा ने 250 सीटों वाले नगर निकाय में 181 सीटें जीती थी। आप ने पहली बार दिल्ली में निकाय चुनाव 2017 में लड़ा था और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए 49 सीटों पर कब्जा जमाया था।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टीDelhi Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया