लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार इन मुद्दों पर नहीं जीत सकी मतदाताओं का विश्वास, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला तथ्यों का खुलासा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2019 12:02 IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ट्रैफिक जाम की समस्या, पानी व वायु प्रदूषण और बेहतर रोजगार के अवसरों में से शीर्ष तीन प्राथमिकताओं पर प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शहरी दिल्ली में महिलाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा (1.85) और ध्वनि प्रदूषण (2.27) पर भी खराब प्रदर्शन किया।97 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार संसद या राज्य विधानसभा में नहीं होने चाहिए।

दिल्ली की कुर्सी पर काबिज करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत देकर उन पर अपार विश्वास जताया, लेकिन एक सर्वे में खुलासा हुआ है कि जिन मुद्दों पर लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) वोट दिया है उस पर वह खरी नहीं उतरी है और उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 

केजरीवाल सरकार इन मुद्दों पर फेल हुई

दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी की गई सर्वे रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ट्रैफिक जाम की समस्या, पानी व वायु प्रदूषण और बेहतर रोजगार के अवसरों में से शीर्ष तीन प्राथमिकताओं पर प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है। सर्वे में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों में लगभग 3,500 मतदाताओं से उनकी प्राथमिकताओं और मतदान के पैटर्न के बारे में पूछा गया।

सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, साल 2018 में मतदाताओं ने ट्रैफिक जाम (49.67 प्रतिशत), वायु और जल प्रदूषण (44.52 प्रतिशत) और बेहतर रोजगार के अवसरों (43.07 प्रतिशत) को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं के रूप में रखा था, जिस पर केजरीवाल सरकार का प्रदर्शन औसत से कम रहा। उनकी सरकार को पांच में से ट्रैफिक जाम पर 2.27, जल और वायु प्रदूषण पर 2.29 और बेहतर रोजगार के अवसर पर 2.29 अंक दिए गए हैं जोकि औसत से भी नीचे हैं।

आम आदमी पार्टी सरकार ने ग्रामीणों को भी किया निराश

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने शहरी दिल्ली में महिलाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा (1.85) और ध्वनि प्रदूषण (2.27) पर भी खराब प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजधानी में ग्रामीण मतदाताओं के लिए शीर्ष प्राथमिकताएं में से कृषि उत्पादों की उच्च कीमत (56 प्रतिशत), बेहतर रोजगार के अवसर (52 प्रतिशत) और कृषि के लिए बिजली (44 प्रतिशत) थीं। इस मामले को लेकर मतदाताओं का कहना कि सरकार का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा। आम आदमी पार्टी सरकार को ग्रामीणों की ओर से पांच में से कृषि उत्पादों की उच्च कीमत पर 2.12, बेहतर रोजगार के अवसर पर 2.17 और कृषि के लिए बिजली पर 2.25 अंक दिए गए हैं।

वोटर्स को नहीं पता था उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड

सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि 97 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार संसद या राज्य विधानसभा में नहीं होने चाहिए। वहीं, वोट करते समय 32 प्रतिशत मतदाता को उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी थी। 37 प्रतिशत ऐसे लोग थे जिन्हें उम्मीदवार की आपराधिक पृष्ठभूमि के रिकॉर्ड का पता नहीं था। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष