लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: बीजेपी 13, नेशनल पीपुल्स पार्टी 2, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे, देखें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 08:19 IST

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 60 विधानसभा सीटों में से 31 है। बीजेपी पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे Arunachal Pradesh election results 2024 Live: नेशनल पीपुल्स पार्टी 2 सीटों पर आगे है। Arunachal Pradesh election results 2024 Live: भाजपा 13 सीट पर आगे है। Arunachal Pradesh election results 2024 Live: पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे चल रही है। 

Arunachal Pradesh election results 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। ईसीआई के मुताबिक बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। नेशनल पीपुल्स पार्टी 2 सीटों पर, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2 सीटों पर आगे चल रही है। राज्य विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 60 विधानसभा सीटों में से 31 है। बीजेपी पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है।

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पवन कुमार सैन ने बताया कि राज्य भर में भारी बारिश के बीच 24 जिला मुख्यालयों में सुबह छह बजे मतगणना शुरू हो गयी और अंतिम नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है।

अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था। इस पूर्वोत्तर राज्य में 60 विधानसभा सीट और दो लोकसभा सीट हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 विधानसभा सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। सैन ने कहा, ‘‘सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद ईवीएम में वोटों की गिनती की जाएगी।’’

मतगणना प्रक्रिया में 2,000 से अधिक अधिकारियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की तीन स्तरीय व्यवस्था की गयी है।’’ विधानसभा चुनाव में तकरीबन 82.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि राज्य में दो लोकसभा सीटों पर 77.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में दो लोकसभा सीट के लिए मतगणना पूरे देश के साथ चार जून को की जाएगी। भाजपा ने 2019 के चुनाव में दोनों लोकसभा सीट और 41 विधानसभा सीट जीती थीं। जनता दल (यूनाइटेड) ने सात विधानसभा सीट, एनपीपी (नेशनल पीपुल्स पार्टी) ने पांच, कांग्रेस ने चार और पीपीए (पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल) ने एक सीट जीती थी। इनके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे थे। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024अरुणाचल लोकसभा चुनाव २०२४BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल