लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश ने बढ़ते कोविड के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए और टीके मांगे

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:27 IST

Open in App

ईटानगर, 13 जुलाई अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मंगलवार को राज्य को कोविड-19 के टीकों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, क्योंकि प्रदेश में अभी तक उसकी क्षमता के अनुरूप टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।

खांडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक में कहा कि राज्य की जहां रोजाना 15,000 लोगों का टीकाकरण करने की क्षमता है, वहीं सिर्फ 10,000 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

उन्होंने अनुरोध किया, ’’चूंकि हमारी क्षमता प्रति दिन 5,000 और लोगों को टीका लगाने की है, इसलिये हमारा कोटा वर्तमान के मुकाबले बढ़ाया जा सकता है।’’

अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड​​​​-19 के अब तक के सर्वाधिक 566 नए मामले सामने आए।

खांडू ने कहा कि राज्य में, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी प्रशासन के सहयोग से सराहनीय काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई टीकाकरण दल दूर-दराज के इलाकों में लोगों को टीका लगाने के लिए कठिन मौसम में पैदल यात्रा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता