लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश, मौके पर रेस्क्यू टीमें भेजी गईं, घटनास्थल तक जाने के लिए सड़क तक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2022 12:51 IST

गुवाहाटी के रक्षा PRO ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। दुर्घटनास्थल सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर हुआ।गुवाहाटी के रक्षा PRO ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है।

गुवाहाटी/ईटानगरः ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास आज एक सैन्य हेलिकॉप्टर (ALH) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुवाहाटी के रक्षा PRO ने बताया कि मौके पर रेस्क्यू टीम भेजी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनास्थल सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ नहीं है। 

 अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने कहा, "हमने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है और दुर्घटनास्थल पर टीमों को भेजा है। यात्रियों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।" 

अपर सियांग के पुलिस अधीक्षक जुमर बसर ने कहा कि दुर्घटना का स्थान बहुत दूर है। दुर्घटनास्थल का निकटतम गांव जिला मुख्यालय यिंगकिओंग से लगभग 140 किमी दूर स्थित है। और दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में कई घंटे लगते हैं। हमने एक टीम को वहां भेजा है। एक बार जब वे साइट पर पहुंचेंगे, तो अधिक जानकारी पता चल जाएगी।

बता दें कि इससे पहले 12 अक्टूबर को भारतीय नौसेना का मिग-29के विमान तकनीकी खराबी के बाद गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

टॅग्स :Armyअरुणाचल प्रदेशArunachal Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर