लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली के निधन पर सीएम नीतीश ने बिहार में दो दिन का राजकीय शोक किया घोषित, कहा- उनके निधन से काफी मर्माहत हूं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2019 21:04 IST

Arun Jaitley Death News: नीतीश कुमार ने कहा कि अरुण जेटली जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं. अरुण जेटली जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, उनकी कमी हमेशा खलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।नीतीश कुमार ने कहा कि अरुण जेटली से व्यक्तिगत संबंध थे, उनके निधन से मर्माहत हूं।

Arun Jaitley Death News: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद बिहार में भी शोक की लहर दौड़ गई. नेताओं ने दुख जाहिर किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. नीतीश कुमार ने अरुण जेटली के निधन के बाद गया और रांची की यात्रा को रद्द कर दिया. 

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को गया में तीन कार्यक्रमों में भाग लेने जाना था. साथ ही रविवार को रांची में होने वाली जदयू के सम्मेलन में हिस्सा लेना था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है. 

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार शनिवार शाम को दिल्ली रवाना हो रहे हैं. वह अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली जाएंगे. बिहार में भी अरुण जेटली की मौत पर शोक की लहर दौड़ गई है. यहां सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष के नेता, सभी अरुण जेटली के निधन होने पर दुख जता रहे हैं. 

अरुण जेटली के निधन की खबर मिलते ही प्रदेश में शोक की लहर व्याप्त है. बिहार के राज्यपाल फागु चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, राजद नेता शिवानंद तिवारी, तेजस्वी यादव सहित जाने-माने लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का निधन दुःखद. उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. 

उन्होंने जारी अपने बयान में कहा है कि अरुण जेटली जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया. वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया. 

उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया. नीतीश कुमार ने कहा कि अरुण जेटली जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं. अरुण जेटली जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, उनकी कमी हमेशा खलेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अरुण जेटली मेरे गुरु, दोस्त और नेता अब नहीं रहे. यह ऐसा नुकसान है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है. जबकि विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने भी दुख जताते हुए कहा कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन से मन व्यथित है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.

टॅग्स :अरुण जेटलीबिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब