लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर में 38वें दिन ऐसे हैं हालात, कई दिग्गज नेता अभी भी नजरबंद

By सुरेश डुग्गर | Updated: September 11, 2019 17:48 IST

कश्मीर में 5 अगस्त को प्रतिबंध पहली बार तब लगाए गए जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के अपने फैसले की घोषणा की। अब समय बीतने के साथ स्थिति में सुधार हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर बंद के कारण आम जनजीवन फिलहाल प्रभावित है, जो बुधवार को 38वें दिन में प्रवेश कर गया।अधिकारियों ने कहा कि बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान अभी भी बंद हैं।

कश्मीर बंद के कारण आम जनजीवन फिलहाल प्रभावित है, जो बुधवार को 38वें दिन में प्रवेश कर गया। अधिकारियों ने कहा कि बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान अभी भी बंद हैं। इसके अलावा राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती सहित मुख्यधारा के नेताओं, अलगाववादी नेताओं को अभी भी नजरबंद रखा गया है।

यह बात अलग है कि बुधवार को कश्मीर की सड़कों पर जैसे निजी वाहनों का हजूम ही उतर आया हो। मुहर्रम जुलूस पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद घाटी में एक बार फिर पाबंदियां लगा दी गई थी। दो दिन की इन पाबंदियों के बाद बुधवार (11 सितंबर) सुबह जब श्रीनगर के लाल चौक सहित अन्य मुख्य बाजारों, चौकों व मुहल्लों से कंटीली तारें हटाई गई, बेरीकेड हटाए गए तो शहर की सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ गई। हालांकि प्रशासन ने एहतियातन आज स्कूल बंद रखे हुए थे। इसके अलावा यात्री वाहन भी सड़कों से दूर रहे। कर्ण नगर-बटमालू-लाल चौक-डलगेट पर कई स्थानों पर निजी वाहनों की संख्या इस कदर थी कि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को भी सड़कों पर उतरना पड़ा।

कई इलाकों में तो ऑटो रिक्शा और अंतर-जिला टैक्सी भी घूमती नजर आई। अधिकारियों ने कहा कि अब घाटी के अधिकांश क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिया गया है। लेकिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल की तैनाती अभी भी कायम है। मोहर्रम के आठवें और दसवें दिन शहर और अन्य जगहों पर किसी भी जुलूस को रोकने के लिए रविवार और मंगलवार को घाटी के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया था।

सनद रहे कि कश्मीर में 5 अगस्त को प्रतिबंध पहली बार तब लगाए गए जब केंद्र ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के अपने फैसले की घोषणा की। अब समय बीतने के साथ स्थिति में सुधार हुआ है। हालांकि हर शुक्रवार जुम्मे के दिन स्थानीय प्रशासन घाटी के संवेदनशील इलाकों में प्रतिबंध लागू कर देता है। यही वजह है कि पिछले एक महीने से घाटी में ऐतिहासिक जामा मस्जिद सहित अन्य किसी भी प्रमुख मस्जिद में शुक्रवार की नमाज की अनुमति नहीं दी जा रही है।

 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण