लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर के नजरबंद नेताओं की रिहाई के लिए जंतर मंतर पर विपक्षी दलों का प्रदर्शन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 22, 2019 14:08 IST

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को संशोधित किए जाने से पहले नजरबंद किए गए नेताओं की रिहाई के लिए विपक्षी दल दिल्ली के जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में नजरबंद किए गए नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर सर्वदलीय विरोध प्रदर्शनडीएमके पार्टी की अगुवाई में विपक्षी दल हुए एकजुट, शहला राशिद भी प्रदर्शन में हुईं शामिल

दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पार्टी के नेतृत्व में विपक्षी दल जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में शामिल नेताओं की मांग है कि जम्मू-कश्मीर में नजरबंद किए गए नेताओं को रिहा किया जाए। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, राजद नेता मनोज झा, सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी और बृदा करात, समाजवादी पार्टी नेता राम गोपाल यादव और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट पार्टी की शेहला राशिद शामिल हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस सर्वदलीय विरोध प्रदर्शन में दिनेश त्रिवेदी को प्रतिनिधि बना कर भेजा है। 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर को विशेष ओहदा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को बीते दिनों नरेंद्र मोदी सरकार ने संशोधित कर दिया था। इससे पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती और उमर अबदुल्ला को नजरबंद किया गया था। वहीं, पूर्व सीएम फारूक अबदुल्ला ने दावा किया था कि उन्हें भी नजरबंद किया गया था लेकिन गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में कहा था कि उन्हें जबदस्ती सदन में तो लाया नहीं जा सकता। 

अनुच्छेद 370 को लेकर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस कई धड़ों में बंटी नजर आई। पार्टी नेता अलग-अलग राय रखते हुए देखे गए हैं लेकिन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मोदी सरकार के फैसले पर आपत्ति जता रहा है।

वहीं, मोदी सरकार 370 के फैसले को पूर्वजों का सपना बताकर इसे देशहित में बता रही है। सोशल मीडिया और संचार के अन्य माध्यमों से मोदी सरकार के इस फैसले का एक बड़ी आबादी ने स्वागत भी किया है। वहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान इस फैसले से तिलमिलाया हुआ है। उसने कश्मीर मसले परअंतराष्ट्रीय समुदाय से दखल की मांग की लेकिन उसके हर मोर्चे पर मुंह की खानी पड़ी है।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरसीपीआईएमसमाजवादी पार्टीकांग्रेसगुलाम नबी आजाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए